Homeक्राइम न्यूजनशे का सामान बेचने की फिराक में खड़ी महिला तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस...

नशे का सामान बेचने की फिराक में खड़ी महिला तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

केकड़ी, 06 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): शहर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों व नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद की है। थानाधिकारी अनिल शर्मा को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि बघेरा रोड पर एक महिला स्मैक बेचने की फिराक में खड़ी है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थानाधिकारी मय टीम मौके पर पहुंचे। वहां संदिग्ध अवस्था में मिली महिला की तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही मादक पदार्थ को जब्त कर महिला को हिरासत में ले लिया।

आरोपी महिला का विवरण: पुलिस ने इस मामले में कृष्णा सांसी (27) पत्नी अर्जुन सांसी निवासी सांसी बस्ती (नासिरदा, जिला टोंक) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि महिला यह स्मैक कहां से लाई थी व किसे सप्लाई करने वाली थी। पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मील व पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा के निकटतम सुपरविजन में की गई इस कार्रवाई में थानाधिकारी अनिल शर्मा, एएसआई किशनलाल, कांस्टेबल तेजमल, पुखराज, नीरज कुमार, रघुनाथ व महिला कांस्टेबल पिंकी की सराहनीय भूमिका रही।  

RELATED ARTICLES