Site icon Aditya News Network – Kekri News

फाग उत्सव में झूमी महिलाएं, खेली फूलों से होली, बहाई सुमधुर भजनों की रसगंगा

केकड़ी: फाग उत्सव में मौजूद साहू समाज महिला मंडल की सदस्याएं।

केकड़ी, 16 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): साहू समाज महिला मंडल की ओर से शनिवार को तेलियान मंदिर के समीप स्थित नेहरू गार्डन में फाग उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान अलका साहू, राधिका साहू सहित अन्य ने बाबा श्याम के दरबार मची रे होली…, नखरालो सांवरिया जादू कर गए…, नैना नीचा करले श्याम…, मैं फिर से खाटू धाम आ गया बाबा श्याम… सहित एक से बढ़कर एक फाग गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया।

भजनों की दी प्रस्तुति इस दौरान फूलों की होली खेली गई तथा इत्र की वर्षा की गई। आयोजन में कल्याणेश्वर महिला मण्डल की सदस्याओं ने जेल में जन्म लियो कानो घणो इतराव…, रंग मत डाल रे सांवरिया मारो गुजर मारे रे… सहित कई भजन प्रस्तुत किए। भजनों की प्रस्तुति के दौरान महिलाओं ने भाव विभोर होकर नृत्य किया। इस मौके पर साहू समाज महिला मंडल की कई सदस्याएं उपस्थित रही।

Exit mobile version