Site icon Aditya News Network – Kekri News

फागोत्सव की रंगारंग छटा: महिला संगठनों ने बिखेरे संस्कृति के रंग, भक्ति व उल्लास के भजनों पर थिरकीं महिलाएं

केकड़ी: शांतिनाथ नगर द्वितीय में आयोजित फागोत्सव में मौजूद सदस्याएं।

केकड़ी, 01 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): फाल्गुन मास के आगमन के साथ ही चारों ओर फागोत्सव की धूम मची है। इसी क्रम में विभिन्न महिला संगठनों द्वारा भक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने पारंपरिक फाग गीतों, नृत्य व भजनों के माध्यम से वातावरण को पूरी तरह रंगमय बना दिया। अजमेर रोड स्थित शांतिनाथ नगर द्वितीय की महिला मंडल द्वारा आयोजित फाग महोत्सव में उत्सव का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में श्रीनाथ जी की आकर्षक झांकी सजाई गई। गणेश वंदना से शुरू हुए भजनों के दौर में कल्याणेश्वर मंदिर की महिला भजन मंडली ने “नैणा नीचा कर ले श्याम”, “रंग मत डारे रे सांवरिया”, “मुझे अपने ही रंग में रंग ले सांवरे” व “आज बिरज में होली रे रसिया” जैसे सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां दी।

झूमने पर मजबूर हुई महिलाएं: भजनों की प्रस्तुति के दौरान महिलाएं झूमने को मजबूर हो गईं। कार्यक्रम में राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप में सजे बालक-बालिकाएं आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान किरण सागरिया, राखी विजय, रिंकू चौधरी, नेहा सागरिया, नीलम शर्मा, पूजा शर्मा, मंजू विजय, ममता धाकड़, नीलम जैन, पूजा भट्ट व गोमती विजय का सक्रिय सहयोग रहा। अंत मे भगवान की आरती की गई व प्रसाद वितरण के साथ ही कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

केकड़ी: श्री माहेश्वरी प्रगति महिला मंडल द्वारा आयोजित फागोत्सव में मौजूद सदस्याए।

माहेश्वरी प्रगति महिला मंडल; सांस्कृतिक विरासत व सौहार्द का संगम: इसी कड़ी में श्री माहेश्वरी प्रगति महिला मंडल द्वारा भव्य फागोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय महिला संगठन कार्यकारी मंडल सदस्या व परामर्शदात्री आभा बेली, अध्यक्षा कोमल राठी, सचिव अनिता राठी, प्रगति मंडल अध्यक्ष कमला राठी, सचिव मंजू लता न्याति, कोषाध्यक्ष रुक्मणी बसेर व उपाध्यक्ष निर्मला सोमानी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित महिलाओं ने घुंघटियो आड़े आगयो जीजैसे मधुर भजनों पर मनोहारी नृत्य प्रस्तुत किए।

आपसी सद्भाव बढ़ाने का माध्यम: संगठन अध्यक्षा ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने व समाज में आपसी सद्भाव बढ़ाने का सशक्त माध्यम हैं। कार्यक्रम में सीमा सोमानी, अनुराधा बांगड़, अनीता बाहेती, पूजा बसेर, शानू बसेर, अनुराधा बसेर, सावित्री राठी, दिव्या सोमानी, अनिता राठी, राधा राठी, मंजू मांगधणा, बिना राठी, पूर्णिमा राठी, अरुणा लोगड़, सीमा मुंदड़ा, निकिता न्याति, सोनाली राठी व पूजा बागला सहित समाज की अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। सचिव मंजू लता न्याति ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version