Site icon Aditya News Network – Kekri News

सुरक्षा सखियों की बैठक में महिला अधिकारों पर चर्चा, थानाधिकारी ने कानूनी प्रावधानों व सुरक्षा उपायों की दी जानकारी

केकड़ी: शहर थाना पुलिस में आयोजित बैठक में मौजूद थानाधिकारी व सुरक्षा सखियां।

केकड़ी, 07 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): शहर थाना पुलिस में शनिवार को थानाधिकारी अनिल शर्मा की अध्यक्षता में सुरक्षा सखियों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना व समाज में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा। सीआई अनिल शर्मा ने बैठक के दौरान सुरक्षा सखियों को महिलाओं से संबंधित विभिन्न कानूनी प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिलाएं किस प्रकार कानून की मदद ले सकती हैं व उनके लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करने में पुलिस की क्या भूमिका है।

जागरूकता व प्रचार-प्रसार: बैठक में इन कानूनी प्रावधानों के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया गया। थानाधिकारी ने सुरक्षा सखियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में महिलाओं के बीच जाकर उन्हें जागरूक करें व पुलिस व जनता के बीच एक मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करें। उन्होंने महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए सखियों से सक्रिय सहयोग की अपील की व आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

Exit mobile version