केकड़ी, 27 जनवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): तहसील कार्यालय के मीटिंग हॉल में मंगलवार को तहसीलदार बंटी राजपूत के निर्देशन में रबी गिरदावरी समीक्षा व फसल कटाई प्रयोग के लिए तहसील स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। तहसीलदार राजपूत ने रबी संवत् 2082 के फसल कटाई प्रयोगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने डिजिटल क्रॉप सर्वे (गिरदावरी) की वर्तमान प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी भू-अभिलेख निरीक्षकों व पटवारियों को गिरदावरी कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए।

किसानों को स्वयं गिरदावरी के लिए करें प्रेरित: कार्यशाला के दौरान पटवारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के अधिक से अधिक किसानों को ‘स्वयं गिरदावरी‘ ऐप के माध्यम से फसल की जानकारी दर्ज करने के लिए जागरूक व प्रेरित करें। इससे गिरदावरी कार्य में पारदर्शिता व सटीकता आएगी। कार्यशाला में नायब तहसीलदार केंद्र प्रसाद शर्मा सहित क्षेत्र के समस्त भू-अभिलेख निरीक्षक व पटवारी उपस्थित रहे।


