Site icon Aditya News Network – Kekri News

भगवान धन्वंतरि की पूजा कर मांगा स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद, आरोग्य को बताया सबसे बड़ा धन

केकड़ी: यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी में भगवान धन्वंतरी की जयंती मनाते चिकित्सकगण।

केकड़ी, 18 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी केकड़ी में शनिवार को भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना कर स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद मांगा गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पुनीत आर शाह ने बताया की सम्पूर्ण विश्व में भगवान धन्वंतरि के जन्मदिवस को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर प्राचार्य ने भारतीय चिकित्सा पद्धतियों के प्रचार प्रसार पर जोर दिया। इस मौके पर डॉ. गौरव गुप्ता, डॉ. खुशबू यादव, डॉ. इत्तिका खत्री, डॉ. लक्की चौहान, डॉ. यशा सोनी, डॉ. साक्षी मेवाड़ा सहित कई जने मौजूद रहे।

केकड़ी: बालाजी आयुर्वेद एजेंसी पर भगवान धन्वंतरी की पूजा करते श्रद्धालु।

विधि विधान के साथ की पूजा अर्चना: इसी प्रकार बालाजी आयुर्वेद एजेंसी पर पंडित श्याम सुन्दर शास्त्री ने विधि-विधान के साथ आयुर्वेद के प्रणेता महर्षि धन्वंतरि की पूजा अर्चना कराई। आरती के बाद एजेंसी के संचालक अशोक विजय ने धन्वंतरी जयंती की शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विनोद कुमार विजय, सक्षम विजय, अंकित गुर्जर, खुशराज, चंद्रमोहन सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Exit mobile version