Site icon Aditya News Network – Kekri News

नाकाबंदी देख घबराया युवक, तलाशी में मिली अवैध हथकढ़ शराब, पुलिस ने किया गिरफ्तार

केकड़ी: टोडारायसिंह पुलिस की गिरफ्त में अवैध हथकढ़ शराब रखने का आरोपी।

केकड़ी, 02 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी जिलान्तर्गत टोडारायसिंह थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो लीटर अवैध हथकढ़ शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि भासू स्थित अंतर जिला नाका पर नाकाबंदी के दौरान एक युवक टोपा की तरफ से आता दिखा। उसके हाथ में प्लास्टिक की एक बोतल थी। पुलिस टीम को देख युवक वापस टोपा की तरफ मुड़ गया। हैड कांस्टेबल कमलेश ने रोककर पकड़ने की कोशिश की तो युवक ने घबराकर भागने का प्रयास किया।

प्लास्टिक की बोतल में भरी थी हथकढ़ शराब पुलिस टीम ने युवक को पकड़ कर तलाशी ली तो हरे रंग की प्लास्टिक की बोतल में हथकढ़ शराब मिली। नाम पूछने पर युवक ने अपना नाम जगदीश सांसी पुत्र अमराव उर्फ उमराव निवासी खेडूल्या खुर्द थाना टोडारा​यसिंह जिला केकड़ी बताया। पुलिस ने अवैध हथकढ़ शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई करने वाली टीम में स्वयं थानाधिकारी समेत एसआई सुरेन्द्र गोदारा, हैड कांस्टेबल कमलेश, कांस्टेबल राजेश व महावीर प्रसाद शामिल रहे।

Exit mobile version