Tuesday, February 17, 2026
Homeहैल्थ एण्ड लाइफ स्टाइलग्रामीण इलाकों में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण का दायरा

ग्रामीण इलाकों में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण का दायरा

केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) केकड़ी में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे है। बुधवार को राजकीय जिला चिकित्सालय की आरटीपीसीआर लैब में कुल 314 कोरोना सैम्पल की जांच की गई। इसमे 30 जनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। राजकीय जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. गणपतराज पुरी ने बताया कि पॉजिटिव सूची के अनुसार केकड़ी ब्लॉक में 4, अरांई ब्लॉक में 9 एवं भिनाय ब्लॉक में 17 जनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उपरोक्त सभी लोगों को होम आइसोलेट करने के साथ ही इनके सम्पर्क में आए लोगों के सैम्पल लेकर जांच की जा रही है। इसी के साथ पॉजिटिव रोगियों को चिकित्सा विभाग की विशेष टीम द्वारा डोर टू डोर दवाईयां एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया जा रहा है।

RELATED ARTICLES