केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) कलाल समाज महिला मण्डल केकड़ी—सरवाड़ परिक्षेत्र के तत्वावधान में मंगलवार को गीता भवन में फागोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने एक से बढ़कर एक सुमधुर भजन व गीत प्रस्तुत किए। महिलाओं ने भजनों की प्रस्तुति के दौरान भाव विभोर होकर नृत्य किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कविता मेवाड़ा ने की। आयोजन में मनीषा मेवाड़ा, रेखा मेवाड़ा, शिमला, चेतना, कल्पना, सुगना, डिम्पल, पिंकी, पूजा, स्नेहलता, बबली, आशा, इन्द्रा, ज्योति मेवाड़ा आदि ने सहयोग किया। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
इसी प्रकार शिव महिला मंडल द्वारा शिव मंदिर छगनपुरा में फागोत्सव का आयोजन धूमधाम के साथ किया गया। विधिवत पूजन के साथ शुरु हुए फागोत्सव में महिलाओं ने भजन गाकर भोलेनाथ की आराधना की एवं भजनों पर नृत्य कर एक दूसरे के साथ गुलाल व फूलों से होली खेली। कार्यक्रम में शिव महिला मंडल अध्यक्ष कौशल्या गर्ग, कोषाध्यक्ष मोहिनी वर्मा, धाय, विमला यादव, अनिता बाहेती, रेखा शर्मा, पिंकी बाहेती, चंद्रकांता ऐरन, ज्योति आदि ने रंग मत डाले रे सांवरिया…, चंग बाजे रे सांवरिया खाटू मेला में…, आज बिरज में होली रे रसिया…, फूलों संग होली खेले बिहारी…, होली आई होली आई होली आई मस्ती छाई मस्ती छाई… सहित कई भजन प्रस्तुत कर भोलेनाथ को रिझाया। इस मौके पर फूलों की श्रृंगार झांकी सजाई गई तथा प्रसाद वितरण किया गया।