केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) तालुका विधिक सेवा समिति की ओर से बुधवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रसार—प्रसार करने के लिए जागरुकता रैली निकाली गई। रैली को तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष कुन्तल जैन एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट मर्यादा शर्मा ने हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया। रैली को संबोधित करते हुए न्यायिक अधिकारियों ने राष्ट्रीय लोक अदालत के फायदों से अवगत कराया। रैली न्यायालय परिसर से रवाना होकर पुलिस थाना, तीनबत्ती चौराहा, अजमेरी गेट होते हुए घण्टाघर पहुंच कर सम्पन्न हुई। रैली में विधिक साक्षरता प्रभारी विनोद कुमार जैन, पुरूषोत्तम सैनी, शारीरिक शिक्षक रामधन जाट, पीएलवी महेन्द्र कुमार चन्देल एवं न्यायिक कर्मचारियों समेत अन्य ने सहयोग किया।