Saturday, January 18, 2025
Home सामाजिक सावित्री बाई ने हर धर्म एवं बिरादरी के लिए किया कार्य

सावित्री बाई ने हर धर्म एवं बिरादरी के लिए किया कार्य

केकड़ी। श्री क्षत्रिय फूल मालियान नवयुवक मण्डल के तत्वावधान में सोमवार को सावित्री बाई फूले की 191वीं जयंती पर विविध आयोजन हुए। मालियान संस्था भवन में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत में समाज के लोगों ने सावित्री बाई फूले के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सावित्री बाई फूले पूरे देश की महानायिका है। उन्होंने हर धर्म एवं बिरादरी के लिए कार्य किया। उन्होंने अपना जीवन एक मिशन की तरह जीया, जिसका उदे्श्य था विधवा विवाह करवाना, छुआछूत मिटाना, महिलाओं की मुक्ति और दलितों को शिक्षित बनाना। उन्हें महाराष्ट्र और भारत में चलाए गए सामाजिक सुधार आंदोलन में सबसे महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। शिविर में अध्यक्ष हेमराज कच्छावा, सचिव रमेश झाड़ोलिया, रामगोपाल करोड़ीवाल, बृजनारायण बिदा, राकेश सैनी, रामदेव सैनी, धर्मीचन्द सुईवाल, राजेन्द्र सैनी, पार्षद पति सत्यनारायण सैनी, बिरदीचन्द लसाडियां, अभिनव सैनी समेत अनेक जने मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES