Monday, January 20, 2025
Home राजनीति स्थानीय समस्याओं का निराकरण करने की मांग, भाजपा ने किया प्रदर्शन, सौंपा...

स्थानीय समस्याओं का निराकरण करने की मांग, भाजपा ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) केकडी शहर मंडल भाजपा की ओर से गुरुवार को स्थानीय समस्याओं के संबंध में उपखण्ड अधिकारी विकास पंचोली को राज्यपाल के नाम लिखा ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने तीनबत्ती चौराहे से उपखण्ड कार्यालय तक रैली निकाली। रैली के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ज्ञापन में मांग की गई कि केकड़ी शहर में उचित प्रेशर से जलापूर्ति की जाए, चारे पर अनुदान दिया जाए, किसानों की उपज की समर्थन मूल्य पर खरीद शुरु की जाए, छोटे तालाब का सौन्दर्यकरण नियमानुसार कराया जाए, भाजपा पार्षदों के वार्डों में बिना भेदभाव विकास कार्य किए जाए, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया जाए, सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरु की जाए, सफाईकर्मियों की भर्ती की जाए, कस्बे की सफाई व्यवस्था सुचारू की जाए, थड़ी चालकों के लिए स्थान निर्धारित किया जाए, कस्बे में विभिन्न स्थानों पर महिला शौचालय का निर्माण कराया जाए, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को भुगतान किया जाए, बिना भेदभाव नए आवेदन लिए जाए, केकड़ी कस्बे के विभिन्न विद्यालयों में कक्षा कक्षों की कमी को दूर किया जाए, बदहाल ट्रेफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए एवं पटेल मैदान पर अवैधानिक निर्माण कार्य रोका जाए।

केकड़ी में उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपते भाजपा कार्यकर्ता।

इस मौके पर भाजपा नेता राजेंद्र विनायका, प्रधान होनहार सिंह राठौड़, मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी, पूर्व चेयरमैन अनिल मित्तल, महामंत्री रामबाबू सागरिया, अर्जुन सिंह शक्तावत, कमल सांखला व कन्हैयालाल विजय, उपाध्यक्ष राजराजेश्वर व्यास, मंत्री सुरेश सेन, किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज चौधरी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमावत, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेश बोयत, पार्षद मिश्रीलाल डसानियां, कैलाश चौधरी व पार्षद प्रतिनिधि रितेश जैन, सतनारायण माली, प्रीतम जैन, महावीर राठी, हितेश व्यास, जिला कार्यकारिणी सदस्य रामदेव माली, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष श्रीराम आचार्य, महामंत्री अमन सोनी, किसान मोर्चा मंत्री केदार साहू, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह, कालू चौधरी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता राठी, पूर्व मंडल अध्यक्ष बलराज मेहररचंदानी, विधि प्रकोष्ठ जिला प्रतिनिधि गजेंद्र पाराशर, पंचायत प्रकोष्ठ संयोजक विनोद गोठरवाल, आईटी प्रकोष्ठ सहसंयोजक शिवम सेन, एससी मोर्चा अध्यक्ष महेश नायक, महामंत्री संजय बेनीवाल, सुरेश कुड़ी, योगेश कोरवानी, हर्ष व्यास समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसी प्रकार नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के शिष्टमण्डल ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बसंत कुमार सैनी को ज्ञापन सौंप कर नगर पालिका से संबंधित समस्याओं का समाधान त्वरित प्रभाव से कराने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

केकड़ी में दम तोड़ने लगा कोरोना

केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) केकड़ी में कोरोना संक्रमण की...

सनातन संस्कृति को बचाने के लिए धर्म के प्रति सजग और समर्पित रहना जरुरी

केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) विश्व​ हिन्दू परिषद एवं बजरंग...