Thursday, June 19, 2025
Homeचिकित्साउत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ की महर्षि धन्वंतरि की पूजा—अर्चना, बताया...

उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ की महर्षि धन्वंतरि की पूजा—अर्चना, बताया आयुर्वेद का महत्व

केकड़ी, 23 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): कालेड़ा कृष्ण गोपाल धर्मार्थ ट्रस्ट के अधिकृत बिक्री केंद्र धनवंतरी औषध भंडार पर रविवार को भगवान धन्वंतरी की जयंती मना कर आरोग्यता की कामना की गई। इस अवसर पर पंडित ज्ञानप्रकाश दाधीच ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान धन्वंतरी की पूजा-अर्चना कराई तथा बाद में आरती कर प्रसाद वितरित किया। पूजा अर्चना के बाद औषध भंडार के संचालक सुरेंद्र जोशी ने कहा कि आयुर्वेद मानव जीवन का एक रक्षा कवच है। आयुर्वेद में असाध्य रोगों का उपचार उपलब्ध है। उन्होंने आमजन से आयुर्वेद के सिद्धांतों पर चलकर स्वस्थ रहने का आह्वान किया।

राज्य कर्मचारियों के लिए उपलब्ध है नि:शुल्क दवाएं जोशी ने बताया कि उनका यह केंद्र अब राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना द्वारा अनुमोदित फार्मेसी की सूची में शामिल हो गया है। इस केंद्र पर अब पेंशनर्स, राज्य कर्मचारी आरजीएचएस के लाभार्थियों के लिए योजना के तहत स्वीकृत सभी आयुर्वेदिक दवाइयां नि:शुल्क उपलब्ध है। कार्यक्रम के दौरान युवा नेता धनेश जैन ने कहा कि आयुर्वेदिक दवाएं और काढ़ा हर बीमारी से लड़कर जड़ से खत्म करने में बहुत कारगर है। इस अवसर पर पत्रकार दीपक दाधीच, अभिनव जोशी, शिवप्रकाश चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।

केकड़ी: बालाजी आयुर्वेद एजेंसी पर भगवान धन्वंतरी की पूजा करते श्रद्धालु।

आरोग्यता सबसे बड़ा धन इसी प्रकार बालाजी आयुर्वेद एजेंसी पर पंडित श्याम सुन्दर शास्त्री ने विधि-विधान के साथ आयुर्वेद के प्रणेता महर्षि धन्वंतरि की पूजा अर्चना कराई। आरती के बाद एजेंसी के संचालक अशोक विजय व विनोद कुमार विजय ने धन्वंतरी जयंती की शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष अनिल राठी, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, एससी मोर्चा जिला महामंत्री धनराज नायक, ओबीसी मोर्चा महामंत्री अमन सोनी, मंत्री सुरेश सेन सहित कई वैद्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES