Wednesday, January 21, 2026
Homeशिक्षाएएसआई के बेटे ने किया कमाल, गोल्ड मैडल पाकर केकड़ी का नाम...

एएसआई के बेटे ने किया कमाल, गोल्ड मैडल पाकर केकड़ी का नाम किया रोशन

केकड़ी, 26 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी सिटी थाना पुलिस में कार्यरत एएसआई राजेन्द्र शर्मा के पुत्र सुनील कुमार शर्मा ने डॉ. के एन मोदी विश्वविद्यालय निवाई द्वारा 2022 में आयोजित मास्टर आफ साइंस परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर केकड़ी का नाम रोशन किया है। शनिवार को मोदीनगर जिला गाजियाबाद (उ.प्र.) में आयोजित दीक्षांत समारोह में भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सुनील को गोल्ड मैडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सुनील की इस उपलब्धि पर परिवारजन समेत केकड़ी शहर थाना पुलिस के सभी जवानों ने हर्ष जताया है।

RELATED ARTICLES