केकड़ी, 12 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अजमेर रोड कल्याण कॉलोनी स्थित कल्याणेश्वर महादेव मंदिर में में रविवार को कल्याणेश्वर महिला मंडल की ओर से छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। इस दौरान भोलेनाथ की फूलों से सुंदर एवं मनमोहक झांकी सजाई गई। छप्पन भोग के दौरान कल्याणेश्वर महिला मंडल की सदस्याओं ने भजनों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। भजनों की प्रस्तुति के दौरान महिलाओं ने नृत्य कर भोलेनाथ को रिझाया। इस मौके पर मंदिर परिसर भक्ति रस से सरोबार हो गया। भजनों की शुरुआत में कमला शर्मा ने गणेश वंदना प्रस्तुत की।

चंद्रकांता सैनी ने भोले तेरे मंदिर को फूलों से सजाया है…, विजयलक्ष्मी ने लाल लाल मेरी मां की चूनर लाल…, लाडबाई सेन ने दुनिया चले ना हनुमान के बिना…, सदा कंवर जाट ने कन्हैया ले चल परली पार…, कैलाशी देवी ने सखी देख श्याम श्रंगार हुई मैं तो दीवानी…, जमुना जाट ने थाली भरकर लाई रे खीचड़ो…, विनोद देवी ने कानूडा का दिल लूट ले गई गुजरी…, संगीता ने फरियाद मेरी सुनकर भोलेनाथ चले आना… समेत विविध भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान विनीता, संतोष देवी समेत अन्य ने भी भजन प्रस्तुत किए। पुजारी सत्यनारायण ने महा आरती की व छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया। आयोजन में मनमोहन उपाध्याय, रघुवीर प्रसाद सैनी, दिनेश कुमार जोशी, सत्येंद्र दाधीच आदि ने सहयोग किया।