Sunday, March 16, 2025
Homeसमाजनवीन कार्यकारिणी का किया गठन, चारों पदों पर निर्विरोध हुआ निर्वाचन

नवीन कार्यकारिणी का किया गठन, चारों पदों पर निर्विरोध हुआ निर्वाचन

केकड़ी, 26 नवंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): यहां बोहरा कॉलोनी​ स्थित श्री नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर समाज की नई कार्यकारिणी के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुए। मीडिया प्रभारी पारस जैन ने बताया कि चुनावों में ज्ञानचंद जैन (जैन ज्वैलर्स) को अध्यक्ष, कैलाश चंद जैन (मावा वालों) को मंत्री, सुरेंद्र कुमार रांटा को कोषाध्यक्ष एवं रामनिवास जैन को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने उन्हें दी गई जिम्मेदारी को तन मन व धन से निभाने के लिए आश्वस्त किया। बैठक का संचालन अशोक कुमार सिंहल ने किया।

RELATED ARTICLES