Thursday, June 19, 2025
Homeराजनीतिकांग्रेस ने मनाई राजीव गांधी की पुण्य तिथि, आदर्शों पर चलने का...

कांग्रेस ने मनाई राजीव गांधी की पुण्य तिथि, आदर्शों पर चलने का किया आव्हान

केकड़ी, 21 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाई गई। पटेल मैदान स्थित कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए व उनके द्वारा दिए गए बलिदान को याद किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी को आधुनिक भारत के निर्माता की संज्ञा देते हुए कहा कि उनके समय में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के कार्यों का तेज गति से विकास हुआ इसी कारण आज भारत दुनिया की महाशक्ति के रूप में जाना जाता है।

ये रहे मौजूद कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू, नगर कांग्रेस अध्यक्ष हेमन्त जैन, युवा नेता धनेश जैन, पार्षद रतन पंवार, रमाकांत दाधीच, रामराज शर्मा, कुंदन देवतवाल, विनोद आचार्य, नदीम अख्तर, रामधन माली, इंसाफ अली शोरगर, पदम रांटा, रोहित सिंह चौहान, अब्दुल जब्बार खान, अरिहंत बज, हेमराज माली, धन्नालाल डसाणिया, सत्यनारायण जाट, अभिषेक सिंह शक्तावत, राकेश चौधरी, मूलचंद कोली, चेतन दास रेगर, अनिल दत्त शर्मा, महावीर विजयवर्गीय, रमेश चन्द्र पारीक, राजेश मेघवंशी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES