Tuesday, February 17, 2026
Homeशिक्षाकादेड़ा में आयोजित होगा दो दिवसीय जिला स्तरीय शिक्षक सम्मेलन, तैयारियों को...

कादेड़ा में आयोजित होगा दो दिवसीय जिला स्तरीय शिक्षक सम्मेलन, तैयारियों को दिया अंतिम रूप

केकड़ी, 26 सितम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील जिला अजमेर का जिला स्तरीय शिक्षक सम्मेलन 27 व 28 सितंबर 2022 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कादेड़ा में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का आयोजन उपशाखा कादेड़ा द्वारा किया जाएगा। सम्मेलन संयोजक विक्रांत वैष्णव के अनुसार आयोजन की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। प्रदेश कोषाध्यक्ष विष्णु कुमार तेली एवं जिला अध्यक्ष रामधन जाट ने बताया कि सम्मेलन के दौरान वर्तमान समय में शिक्षक संगठनों की दशा और दिशा के बारे में चिंतन और मनन किया जाएगा। सम्मेलन में अजमेर जिले के सावर, बघेरा, केकड़ी, कादेड़ा, सरवाड़, अराई, मसूदा, किशनगढ़, पीसांगन, ब्यावर, जवाजा, नसीराबाद, श्रीनगर आदि शाखा व उपशाखा के पदाधिकारी व सदस्य शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES