Friday, March 14, 2025
Homeविधिक सेवाकानून सबके लिए समान, न्याय पाना सबका अधिकार...

कानून सबके लिए समान, न्याय पाना सबका अधिकार…

केकड़ी, 13 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में गुरुवार को तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष एवं एडीजे संख्या 2 कुन्तल जैन की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 12 नवम्बर 2022 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत एवं आगामी 16 अक्टूबर 2022 को नगर पालिका में आयोजित मेगा विधिक चेतना शिविर व डोर स्टेप काउंसलिंग को सफल बनाने के बारे में चर्चा कर निर्णय लिए गए। बैठक में एडीजे संख्या 1 अम्बिका सोनी, एसीजेएम संख्या 1 युवराज सिंह, एसीजेएम संख्या 2 कविता राणावत, न्यायिक मजिस्ट्रेट मर्यादा शर्मा, बार अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह राठौड़, पूर्व अध्यक्ष हेमन्त जैन, एडवोकेट नवल किशोर पारीक, नगर पालिका के सहायक अभियंता घासीलाल गुर्जर समेत अन्य ने विचार व्यक्त किए।

केकड़ी: बैठक में मौजूद न्यायिक अधिकारीगण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी।

आपसी सामन्जस्य बढ़ाने पर जोर एडीजे संख्या 2 कुन्तल जैन ने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ वंचित वर्ग तक पहुंचाने एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आपसी सामन्जस्य बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए समान है तथा न्याय पाना सबका अधिकार है। एसीजेएम संख्या 1 युवराज सिंह ने मेगा विधिक चेतना शिविर के आयोजन पर प्रकाश डाला। इस दौरान न्यायिक अधिकारियों ने बैंकों से संबंधित प्रकरणों में समझौता कराने के लिए बैंक प्रतिनिधियों को समझाइश करने तथा 16 अक्टूबर को आयोजित डोर स्टेप काउंसलिंग में अधिक से अधिक पक्षकारों को लाने के लिए प्रेरित किया। बैठक में समाज कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, पंचायतीराज विभाग, चिकित्सा विभाग, आयुर्वेद विभाग समेत अन्य विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES