Homeक्राइम न्यूजखनन विभाग की कार्रवाई, अवैध बजरी से भरा डम्पर पकड़ा, जुर्माना किया...

खनन विभाग की कार्रवाई, अवैध बजरी से भरा डम्पर पकड़ा, जुर्माना किया अधिरोपित

केकड़ी, 27 दिसम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): खान विभाग की टीम ने बजरी का अवैध रुप से परिवहन कर रहे एक डम्पर को जब्त किया है। खान विभाग के एएमई पुष्पेन्द्र सिंह जोधा ने बताया कि मंगलवार को चेकिंग के दौरान टीम को गुलगांव के समीप बजरी से भरा डम्पर मिला। टीम ने चालक से आवश्यक दस्तावेज आदि के बारे में कहा तो वह जरुरी दस्तावेज आदि उपलब्ध नहीं करा सका। विभाग ने डम्पर जब्त कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जोधा ने बताया कि डम्पर पर जुर्माना अधिरोपित करने की कार्रवाई की गई है। कार्रवाई करने वाली टीम में फोरमैन रघुवीर सिंह, चालक सुरेन्द्र सिंह समेत अन्य कार्मिक शामिल है।

RELATED ARTICLES