Wednesday, October 15, 2025
Homeधर्म एवं संस्कृतिचारभुजा नाथ की प्रतिमा का किया महाअभिषेक, सजाई छप्पन भोग की झांकी

चारभुजा नाथ की प्रतिमा का किया महाअभिषेक, सजाई छप्पन भोग की झांकी

केकडी, 6 जनवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): यहां पुरानी केकड़ी स्थित प्राचीन चारभुजा मंदिर में शुक्रवार को पौष पूर्णिमा के अवसर पर महाअभिषेक का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारियों ने चारभुजा नाथ की प्रतिमा का दूध, दही, शहद, घी, शक्कर, केसर, हल्दी, नर्मदा जल, गंगाजल आदि से अभिषेक किया। आयोजक की भूमिका चंद्रप्रकाश दाधीच ने निभाई। आरती के बाद हवन कराया गया एवं छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। दोपहर बाद महिला कीर्तन हुआ। चारभुजा नाथ की प्रतिमा के अभिषेक व श्रंगार में ओसरा पुजारी जामवंत पाराशर, घनश्याम पाराशर, संजय पाराशर, राजेश पाराशर, श्याम पाराशर, सुरेश पाराशर, लव पाराशर, शुभम पाराशर आदि ने सहयोग किया।

RELATED ARTICLES