केकड़ी, 12 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी शहर थाना पुलिस ने चेक अनादरण के मामले में दो साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी सुधीर कुमार उपाध्याय ने बताया कि न्यायालय ने भासू जिला टोंक निवासी राजेन्द्र माली पुत्र रामदेव माली के खिलाफ चेक अनादरण के मामले में स्थायी वारंट जारी कर रखा है। मुखबिर के जरिए मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने राजेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।


