
केकड़ी, 17 सितंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): तित्यारी-किशनगढ़ (जिला-अजमेर) में 14 से 17 सितंबर तक आयोजित जिला-स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में श्री शक्ति हाई स्कूल केकड़ी की छात्रा नयनसा राठौड़ कड़े संघर्ष के बाद कांस्य पदक जीतने में सफल रही। स्कूल के प्रबंधक भवानी सिंह शक्तावत ने बताया कि यह सफलता चैंपियन जूडो के निदेशक गजराज सिंह शक्तावत व कोच संजय मीणा की कड़ी मेहनत का परिणाम है। स्कूल परिवार ने नयनसा राठौड़ को शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।







