केकड़ी, 17 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी गुरुवार को केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 323 लाख रुपए की लागत से निर्मित अजगरा वाया लल्लाई हिंगोनिया सड़क का लोकार्पण किया। समारोह को संबोधित करते हुए चौधरी ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। केन्द्र सरकार की नीतियों से देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए है। शुरुआत में भाजपा नेता राजेंद्र विनायका एवं केकड़ी प्रधान होनहार सिंह राठौड़ ने अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी का भव्य स्वागत किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौधरी का जन्म दिन भी मनाया। इस मौके पर भाजपा नेता राजेंद्र विनायका, पंचायत समिति केकड़ी प्रधान होनहार सिंह राठौड़, भाजपा जिला महामंत्री रायचंद बागड़ी, उप जिलाप्रमुख हगामी लाल चौधरी, मंडल अध्यक्ष रामेश्वर गोस्वामी, सरपंच हरिराम शर्मा, सरवाड़ शहर मंडल अध्यक्ष प्यारे लाल खटीक, ब्रह्माणी माता मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि महावीर धाकड़, ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री हनुमान धाकड़, शिक्षक प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक रोहित जांगिड़, युवा मोर्चा जिला महामंत्री देवव्रत सिंह राठौड़, सरवाड़ नगर पालिका पूर्व चेयरमैन दुर्गालाल माली, पार्षद करण बंजारा, बजरंग मंडल महामंत्री नारायण प्रजापत, युवा मोर्चा महामंत्री बलवीर सिंह हिंगोनिया, शिवराज वैष्णव, रामस्वरूप गुर्जर, रामावतार धाकड़, नासिर मंसूरी, छोटू भाटी, शिवप्रकाश आचार्य, रितिक कीर, मोखम खटीक, बद्रीलाल गुर्जर, गणेश शर्मा, बजरंग जाट, गौतम सेन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जनकल्याण और विकास को समर्पित है भाजपा सरकार, केन्द्र की नीतियों से देश ने स्थापित किए विकास के नए आयाम
