Thursday, June 19, 2025
Homeसमाजजन्म जयंती पर अष्ट द्रव्य से की बालाचार्य की पूजा, पाद प्रक्षालन...

जन्म जयंती पर अष्ट द्रव्य से की बालाचार्य की पूजा, पाद प्रक्षालन व शास्त्र भेंट कर लिया आशीर्वाद

केकड़ी, 04 जनवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): यहां घण्टाघर स्थित आदिनाथ मंदिर में चल रहे 16 दिवसीय श्री भक्तामर महामंडल विधान के दौरान पंडित अंकित जैन के निर्देशन में श्रद्धालुओं ने 193 अर्घ्य व श्रीफल समर्पित किए। धर्मसभा को संबोधित करते हुए बालाचार्य निपुण नन्दी महाराज एवं मुनि सुश्रुतसागर महाराज ने कहा कि जानवर से ज्यादा कडवाहट का जहर मानव में भरा हुआ है। दुनिया में कभी-कभी असत्य की जीत होती दिखाई देती है, परंतु वह शाश्वत नहीं होती है। विजय अंततः सत्य की ही होती है। इस दौरान बालाचार्य निपुण नन्दी महाराज की 78वीं जन्म जयंती भी मनाई गई। राजुल महिला मंडल व विशुद्ध वर्धनी महिला मंडल की सदस्याओं ने अष्टद्रव्य से बालाचार्य की पूजा की। पाद प्रक्षालन व शास्त्र भेंट करने का पुण्यार्जन जैन मेडिकल परिवार ने प्राप्त किया।
केकड़ी: जिनेन्द्र प्रतिमाओं का अभिषेक करते श्रद्धालुगण।

ये बने पुण्यार्जक मीडिया प्रभारी रमेश बंसल व पारस जैन ने बताया कि सौधर्म इन्द्र बनने का लाभ ताराचंद धर्मचंद मनोहरपुरा एवं सर्व मनोकामना पूरित सोलह दिवसीय वृहत भक्तामर स्त्रोत्र महामंडल विधान के पुण्यार्जक बनने का लाभ अशोककुमार कैलाशचन्द रांटा, राजुल महिला मंडल, विशुद्ध वर्धनी महिला मंडल, नोरतमल विमलकुमार चौरूका, ताराचन्द धर्मचन्द मनोहरपुरा, महावीर प्रसाद अशोक कुमार धनेश कुमार जैन छाबड़िया, अभय कुमार लालचंद जयप्रकाश भाल, कैलाश चन्द नैनवां व रूपचन्द विनोद कुमार मनोहरपुरा ने प्राप्त किया। रूपचंद शिखर चंद जैन मनोहरपुरा ने महाआरती की।

RELATED ARTICLES