Sunday, March 22, 2026
Homeराजनीतिजन आक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए महिलाओं ने भी भरी...

जन आक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए महिलाओं ने भी भरी हुंकार

केकड़ी। भाजपा महिला मोर्चा शहर मण्डल केकड़ी की बैठक शनिवार को मण्डल अध्यक्ष अनिता राठी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों, बेरोजगारी, प्रदेश में बढ़ते महिला उत्पीड़न और अपराधों को लेकर अजमेर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी 15 दिसंबर को आयोजित विशाल जनाक्रोश रैली की तैयारियों के बारे में चर्चा की गई। बैठक में जन आक्रोश रैली में अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा महिला मोर्चा द्वारा शहर में एक रैली निकालने का निर्णय किया गया। इसी के साथ घरघर जाकर पीले चावल बांटने तथा महिलाओं को अजमेर चलने के लिए प्रेरित करने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में महामंत्री सीमा जेतवाल, शर्मिला शर्मा, मंजू वैष्णव, दीपा आडवाणी, मीना सिंधी, अनुराधा शर्मा, कांता शर्मा, मैना माली, अफसाना बानो, खुशी माली आदि मौजूद रही।

RELATED ARTICLES