Thursday, June 19, 2025
Homeधर्म एवं संस्कृतिधूमधाम के साथ मनाएंगे गीता भवन का दशम पाटोत्सव, पांच दिन होंगे...

धूमधाम के साथ मनाएंगे गीता भवन का दशम पाटोत्सव, पांच दिन होंगे विविध धार्मिक कार्यक्रम

केकड़ी, 16 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): सत संस्कार सेवा समिति के तत्वावधान में 21 से 25 जून तक जन जन की आस्था के केन्द्र गीता भवन का दशम् पाटोत्सव विविध धार्मिक कार्यक्रमों के साथ श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। सभी कार्यक्रमों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए समिति की एक बैठक आयोजित कर संयोजक नियुक्त किए गए है। समिति के सचिव चन्द्रप्रकाश विजयवर्गीय ने बताया कि पाटोत्सव के दौरान 21 जून को रात आठ बजे गीता भवन में श्री शिवमहिम्र स्त्रोत का सामूहिक पाठ होगा तथा बाद में हनुमान चालीसा के पांच पाठ होंगे। इस कार्यक्रम के लिए समिति के सदस्य जगेश्वर शर्मा को संयोजक बनाया गया है। 22 जून को रात आठ बजे श्री विष्णु सहस्त्रनाम स्त्रोत का सामूहिक पाठ होगा तथा बाद में हनुमान चालीसा के पांच पाठ होंगे। इस कार्यक्रम के लिए समिति के कोषाध्यक्ष राजेन्द्र फतेपुरिया को संयोजक बनाया गया है।

स्वामी जगदीशपुरी के सानिध्य में होगा पाटोत्सव का आयोजन इसी प्रकार 23 जून को रात आठ बजे सुंदरकांड का पाठ होगा जिसके संयोजक समिति के अध्यक्ष सुभाष न्याति होंगे। 24 जून को रात आठ बजे श्रीमद्भगवत गीता का सामूहिक रूप से सम्पूर्ण पारायण होगा। इस कार्यक्रम के संयोजक समिति के वरिष्ठ सदस्य रामदेव जेतवाल होंगे। 25 जून को महामण्डलेश्वर स्वामी जगदीश पुरी जी महाराज के सानिध्य में पाटोत्सव का मुख्य कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर प्रातः 8-30 बजे से स्वामी जी के प्रवचन होंगे तथा बाद में मंदिर कलश पर ध्वजारोहण कर प्रसाद वितरित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES