केकड़ी, 29 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): परशुराम कर्मचारी संघ की ओर से शुक्रवार को राजपुरा रोड स्थित पारीक संस्था भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर केकड़ी क्रय विक्रय सहकारी समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निरूपम पाण्डेय मुख्य अतिथि एवं डॉ स्वाति शर्मा, डॉ कनुप्रिया व डॉ निर्मला शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रही। अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोविंद नारायण शर्मा ने की। शुरुआत में समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों का राजस्थानी परम्परा के अनुसार साफा बंधवाकर कर स्वागत किया।
संगठन की गतिविधियों पर डाला प्रकाश इस दौरान परशुराम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा, सचिव राजेश शर्मा, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा आदि वक्ताओं ने संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। समारोह के दौरान 31 प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में हरिनारायण शर्मा, बजरंग लाल शर्मा, रामप्रसाद चोटिया, महेंद्र खंडेलवाल, सुधीर भारद्वाज, जसराज शर्मा, महेंद्र प्रधान, महेंद्र पारीक, गोविंद पाठक समेत अन्य मौजूद रहे। संचालन कैलाश गौड ने किया।
