Sunday, March 8, 2026
Homeराजनीतिभाजपा ने चलाया मिस्ड कॉल अभियान, राज्य सरकार पर साधा निशाना

भाजपा ने चलाया मिस्ड कॉल अभियान, राज्य सरकार पर साधा निशाना

केकड़ी, 8 जनवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भाजपा शहर मंडल की ओर से रविवार को तीनबत्ती चौराहे पर मिस्ड कॉल अभियान चलाया गया। भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका ने बताया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। प्रदेशव्यापी जनआक्रोश कार्यक्रम के तहत मोबाइल से मिस्ड कॉल कर सरकार को आमजन की परेशानियों से अवगत कराया जा रहा है।

ये रहे मौजूद इस मौके पर भाजपा नेता राजेंद्र विनायका, मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, प्रधान होनहार सिंह राठौड़, मंडल उपाध्यक्ष महावीर साहू, धनराज कच्छावा, मंडल महामंत्री विजयवर्गीय रामबाबू सागरिया, कमल सांखला, जिला आईटी संयोजक महेश बोयत, किसान मोर्चा मंडल महामंत्री पार्षद कैलाश चौधरी, पार्षद सुरेश साहू, चिकित्सा प्रकोष्ठ मंडल सह संयोजक विनोद विजय, दशरथ साहू, ललित चौधरी, विष्णु साहू, बंटी माली समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES