केकड़ी, 10 नवम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): कालेड़ा कृष्ण गोपाल धर्मार्थ ट्रस्ट के अधिकृत बिक्री केंद्र धनवंतरी औषध भंडार पर शुक्रवार को भगवान श्री धन्वंतरी की जयंती मना कर आरोग्यता की कामना की गई। इस अवसर पर पंडित पुरुषोत्तम शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री धन्वंतरी की पूजा-अर्चना कराई तथा बाद में भगवान धन्वंतरि की आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। पूजा अर्चना के बाद औषध भंडार के संचालक सुरेंद्र जोशी ने कहा कि आयुर्वेद मानव जीवन का एक रक्षा कवच है। आयुर्वेद में असाध्य रोगों का उपचार उपलब्ध है। उन्होंने आमजन से आयुर्वेद के सिद्धांतों पर चलकर स्वस्थ रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उनका यह केंद्र राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना द्वारा अनुमोदित फार्मेसी की सूची में शामिल है।
राज्य कर्मचारियों के लिए उपलब्ध है नि:शुल्क दवाएं इस केंद्र पर पेंशनर्स, राज्य कर्मचारी आरजीएचएस के लाभार्थियों के लिए योजना के तहत स्वीकृत सभी आयुर्वेदिक दवाईयां निशुल्क उपलब्ध है। कार्यक्रम के दौरान आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. मुकेश कुमावत ने कहा कि आयुर्वेदिक दवाएं और काढ़ा रोग को जड़ से खत्म करने में बहुत कारगर है। इस अवसर पर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के मनमोहन आछेरा, मनोज टेलर, राजकुमार लोहार, पत्रकार दीपक दाधीच, युवा नेता धनेश जैन, अभिनव जोशी, पंकज खत्री, शिव प्रकाश चौधरी, महेश बैरवा सहित अन्य उपस्थित रहे।
केकड़ी: यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी में भगवान धन्वंतरी की जयंती मनाते चिकित्सकगण।
स्वस्थ जीवन का मांगा आशीर्वाद यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी, केकड़ी में शुक्रवार को भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना कर स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद मांगा गया। महाविद्यालय के प्राचार्य एवं चिकित्सालय अधीक्षक डॉ पुनीत आर शाह ने बताया की सम्पूर्ण विश्व में भगवान धन्वंतरि के जन्मदिवस को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर प्राचार्य ने भारतीय चिकित्सा पद्धतियों के प्रचार प्रसार पर जोर दिया।
लगाए औषधीय पौधे होम्योपैथिक फार्मेसी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ राजेश मीणा ने बताया के इस अवसर पर औषधीय पौधों जैसे आंवला, तुलसी, निसोरा आदि का रोपण किया। डॉ आस्था माथुर ने बताया के इस प्रकार के पादपों को बढ़ावा देने से स्वास्थ्य एवं पर्यावरण दोनों का संरक्षण संभव है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने रोपित पौधो के संरक्षण का प्रण लिया।
केकड़ी: बालाजी आयुर्वेद एजेंसी पर भगवान धन्वंतरी की पूजा करते श्रद्धालु।
आरोग्यता सबसे बड़ा धन इसी प्रकार बालाजी आयुर्वेद एजेंसी पर पंडित श्याम सुन्दर शास्त्री ने विधि-विधान के साथ आयुर्वेद के प्रणेता महर्षि धन्वंतरि की पूजा अर्चना कराई। आरती के बाद एजेंसी के संचालक अशोक विजय ने धन्वंतरी जयंती की शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विनोद कुमार विजय, सक्षम विजय, संजय, खुशीराज सिंह सहित कई वैद्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।