Wednesday, April 30, 2025
Homeसमाजराजपूत समाज ने दी भूंगरा गैस त्रासदी के मृतकों को श्रद्धांजलि

राजपूत समाज ने दी भूंगरा गैस त्रासदी के मृतकों को श्रद्धांजलि

केकड़ी, 19 दिसम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): श्री राजपूत सभा अजमेर एवं श्री क्षत्रिय सभा केकड़ी के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को जगदम्बा छात्रावास में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर भूंगरा गैस त्रासदी के मृतकों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौराान राजपूत सरदारों ने पुष्प गुच्छ समर्पित किए तथा दो मिनट का मौन रखा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भूंगरा में हुई गैस त्रासदी में अनेक महिला—पुरुषों व बच्चों की मौत हो चुकी है। यह अत्यन्त दर्दनाक हादसा है, इसे भूलाना परिजनों के लिए संभव नहीं है।

ये रहे मौजूद मीडिया प्रभारी महेन्द्र सिंह ने बताया कि इस मौके पर श्री राजपूत सभा के जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह ढोस, श्री क्षत्रिय सभा केकड़ी के पूर्व अध्यक्ष अम्बिका चरण सिंह, प्रधान पंचायत समिति केकड़ी होनहार सिंह राठौड, विजयराज सिंह जालिया, शंकर सिंह गौड़, श्रवण सिंह सापुण्दा, गोपाल सिंह कादेड़ा, भगवान सिंह देवगांव, राजेन्द्र सिंह भराई, दशरथ सिंह भराई, महेन्द्र सिंह भराई, मनोहर सिंह सापुण्दा, यज्ञनारायण सिंह चौसला, शक्ति सिंह हरपुरा, घीसू सिंह रामपाली, भरत सिंह सापुण्दा, हितेन्द्र सिंह जैतपुरा, उदय सिंह सापुण्दा, पुष्पेन्द्र सिंह सावर, भगवान सिंह निमोद आदि राजपूत सरदार उपस्थित रहे। संचालन विजयराज सिंह जालिया ने किया।

RELATED ARTICLES