Sunday, February 15, 2026
Homeराजनीतिराजेन्द्र चौधरी बने युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष

राजेन्द्र चौधरी बने युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष

केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) भारतीय जनता युवा मोर्चा के अजमेर देहात जिला अध्यक्ष अर्जुन नलिया ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा व अजमेर देहात जिला अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के निर्देश पर नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष व भाजयुमो के पूर्व शहर अध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी को एक बार फिर से भाजयुमो केकड़ी शहर मण्डल का अध्यक्ष मनोनीत किया है। पूर्व अध्यक्ष सांवरलाल चौधरी के निधन के बाद से ही यह पद रिक्त चल रहा था। चौधरी के मनोनयन पर भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका, भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी, महिला मण्डल अध्यक्ष अनिता राठी, पंचायत समिति प्रधान होनहार सिंह राठौड़ समेत अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

RELATED ARTICLES