Wednesday, April 30, 2025
Homeसमाजलहरिया पहन इठलाई महिलाएं, 'किरण' बनी सावन की रानी

लहरिया पहन इठलाई महिलाएं, ‘किरण’ बनी सावन की रानी

केकड़ी, 17 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): शुभकामना परिवार के पारसानाथ समूह की ओर से गुरुवार को बोहरा कॉलोनी स्थित नेमिनाथ संत सदन में लहरिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। संयोजिका नयनतारा जैन ने बताया कि प्रतियोगिताओं के परिणामों के आधार पर किरण जैन को सावन की रानी चुना गया। सदस्याओं ने तिलक, माला व ताज पहनाकर किरण जैन को सम्मानित किया। इसी प्रकार विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रही संगीता जैन, नीलू जैन, नयनतारा जैन, शिमला जैन, अनीता जैन, स्वीटी जैन व मीनाक्षी जैन को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES