केकड़ी, 26 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): शुभकामना परिवार की ओर से मंगलवार को पुरानी केकड़ी स्थित शांतिनाथ मंदिर में सामूहिक भक्तामर का पाठ किया गया। महिलाओं ने सुमधुर भजनों की स्वर लहरियों के साथ समवेत स्वर में भक्तामर का पाठ किया। अध्यक्ष सुनीता पाटनी ने बताया कि लकी ड्रॉ में ऊषा टोंग्या, सुनीता पाटनी, कान्ता देवी पाटनी, आभा सोनी व सन्तोष पाण्ड्या विजेता रही। लक्की ड्रा के पुरस्कार मीना छाबडा द्वारा दिए गए।
तंबोला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन इस दौरान आचार्य ग्रुप की ओर से चौबीस तीर्थंकर पर आधारित धार्मिक तंबोला प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमे मीनाक्षी सेठी, ऊषा कटारिया, ऊषा टोंग्या, मुन्ना देवी कटारिया, रेखा पाण्ड्या, बबीता बज व गुणमाला रांटा विजेता रही। कार्यक्रम मे आचार्य शाखा की संयोजिका आभा सोनी, ऊषा कटारिया, किरण गंगवाल, मधु सिंहल, मंजू छाबड़ा आदि ने सहयोग किया।
शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में गूंजे भक्तामर के श्लोक, महिलाओं ने बहाई भजनों की रसगंगा
