Thursday, June 19, 2025
Homeसमाजश्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया जाएगा भगवान ऋषभदेव का जन्म एवं...

श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया जाएगा भगवान ऋषभदेव का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव

केकड़ी, 14 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): दिगम्बर जैन समाज केकड़ी के तत्त्वावधान में बोहरा कॉलोनी स्थित ऋषभदेव जिनालय में भगवान आदिनाथ का जन्म एवं तप कल्याणक महामहोत्सव 16 मार्च को श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया जाएगा। महोत्सव के तहत 15 मार्च बुधवार को सायंकाल शुभकामना परिवार एवं स्वस्ति बालिका मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में भगवान ऋषभदेव की महाआरती, पालना झुलाना सहित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

शोभायात्रा में जैन संस्कृति के होंगे दर्शन मुख्य महोत्सव के तहत 16 मार्च गुरुवार को सुबह सवा पांच बजे प्रभातफेरी निकाली जाएगी। साढ़े छह बजे मंगलाष्टक पाठ होगा। इसके बाद स्वर्ण कलशों से जिनेन्द्र प्रतिमाओं का अभिषेक व शांतिधारा कर अर्घ्य समर्पित किए जाएंगे। सुबह साढ़े आठ बजे जन्म कल्याणक महोत्सव की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस ऋषभदेव जिनालय पहुंच कर सम्पन्न होगी। शोभायात्रा में पुरुष श्वेत वस्त्र एवं महिलाएं केसरिया परिधान में रहेगी।

पूजन विधान का होगा आयोजन दोपहर को सवा बारह बजे विधानाचार्य पंडित अंकित जैन शास्त्री के निर्देशन में श्री आदिनाथ महामंडल पूजन विधान का आयोजन किया जाएगा। सायंकाल साढ़े सात बजे दिगम्बर जैन महिला महासमिति के तत्वावधान मे जिनेन्द्र प्रभु की महाआरती एवं रिद्धि सिद्धि दायक भक्तामर स्तोत्र के 48 श्लोकों की रजत दीपक प्रज्ज्वलित कर विशेष संगीतमय आराधना व भक्ति का कार्यक्रम होगा।

RELATED ARTICLES