Thursday, June 19, 2025
Homeधर्म एवं संस्कृतिसजल नेत्रों से दी रामस्नेही संत बक्शीराम को अंतिम विदाई, बैकुंठी यात्रा...

सजल नेत्रों से दी रामस्नेही संत बक्शीराम को अंतिम विदाई, बैकुंठी यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

केकड़ी, 7 जनवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): यहां पुरानी केकड़ी स्थित रामद्वारा में विराजित रामस्नेही संत बक्शीराम महाराज का शनिवार को अलसुबह असामयिक निधन हो गया। महाराज के निधन का समाचार मिलते ही रामद्वारा परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई। दोपहर बाद महाराज की बैकुंठी यात्रा निकाली गई। जो रामद्वारा से आरम्भ होकर सूरजपोल गेट, माणक चौक, चारभुजा मंदिर, लोढ़ा चौक, खिड़की गेट, सदर बाजार, घण्टाघर, देवगांव गेट होते हुए रामानन्द कोट आश्रम पहुंची। बैकुंठी यात्रा में रामस्नेही भक्तजन, महिलाएं व पुरुष भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे। कस्बेवासियों ने बैकुंठी पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

केकड़ी: रामस्नेही संत बक्शीराम महाराज की बैकुंठी।

मौजूद रहे रामस्नेही सम्प्रदाय के अनेक संत रामानन्द कोट में रामस्नेही संत रंगराम महाराज की समाधि के समीप नारियल, पीपल व चंदन की लकड़ियों से रामस्नेही परंपरा के अनुसार संत बक्शीराम महाराज का अंतिम संस्कार किया गया। विधि विधान की क्रियाएं पंडित श्याम सुन्दर शास्त्री ने सम्पन्न करवाई। इस मौके पर शाहपुरा के संत जगबल्लभराम, चेतराम, धीरज राम, दिलखुश राम, रामप्रकाश राम, निर्मल राम, चितौड़ के रमताराम, जोधपुर के रामविचार राम समेत अनेक संत व श्रद्धालु महिला—पुरुष मौजूद रहे।
संबंधित समाचार देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें।

रामस्नेही संत बक्शीराम का निधन, श्रद्धालुओं में छाई शोक की लहर


RELATED ARTICLES