Thursday, March 13, 2025
Homeशासन प्रशासनसफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुरु, विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा है...

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुरु, विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा है प्रदेशव्यापी आंदोलन

केकड़ी, 27 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): सफाई कर्मचारी भर्ती प्रक्रिया में संशोधन करने एवं भर्ती प्रक्रिया में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर नगर पालिका में कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने गुरुवार को सफाई कार्य का बहिष्कार किया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका के बाहर धरना दिया तथा प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारियों ने बताया कि सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता दी जाए। मुख्यमंत्री द्वारा बजट घोषणा 2023 में 30 हजार सफाई कर्मचारियों की भर्ती की घोषणा की गई, वह जल्द से जल्द पूरी की जाए।

आंदोलन उग्र करने की दी चेतावनी सफाई कर्मचारी वर्षों से ठेका प्रथा में कार्य कर रहा है, उनको सफाई कर्मचारी भर्ती में प्राथमिकता दी जाए। सफाई कर्मचारी भर्ती में आरक्षण प्रणाली लागू ना हो। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा। इस दौरान आशीष खैरल, हुकमीचंद, राधेश्याम, महेंद्र, धीरज, महावीर बोयत, संतोष, हरिराम, मधु, लाली, मंजू, मुन्नी समेत अनेक कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से कस्बे की सफाई व्यवस्था ठप हो गई। बाजारों में चारों तरफ कचरे के ढेर दिखाई देने लगे है।

RELATED ARTICLES