केकड़ी, 22 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के गौरवमयी नौ वर्ष पूर्ण होने पर गुरुवार को महाजनसम्पर्क अभियान के तहत यहां देवगांव गेट स्थित अग्रवाल धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी की ओर से लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी मुख्य अतिथि एवं मालपुरा विधायक व अजमेर देहात प्रभारी कन्हैयालाल चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अध्यक्षता भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका ने की। शुरुआत में अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन किया। कार्यक्रम प्रभारी एवं सदारा सरपंच गोविन्द जैन ने स्वागत उद्बोधन दिया। वक्ताओं ने केन्द्र सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला। अतिथियों ने केन्द्र की विविध योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों एवं बूथ अध्यक्षों का भाजपा का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
केकड़ी: भाजपा के लाभार्थी सम्मेलन में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता एवं लाभार्थी।
ये रहे मंचासीन कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक गोपाल धोबी, पंचायत समिति प्रधान होनहार सिंह राठौड़, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, जिला महामंत्री रायचंद बागड़ी, शहर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, ब्रह्माणी माता मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर, बावन माता मंडल अध्यक्ष कालूराम फौजी, गणेश चौकी मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा, सरवाड़ शहर मंडल प्यारेलाल खीची, बजरंग मंडल अध्यक्ष रामेश्वर गोस्वामी, पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह शक्तावत, राव वीरभद्र सिंह आदि मंचासीन रहे। कार्यक्रम में सह प्रभारी महेश बोयत ने आभार जताया। संचालन मण्डल महामंत्री रामबाबू सागरिया ने किया। इस मौके पर केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के सातों मण्डल के पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।