केकड़ी, 30 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल द्वारा राज्यसभा सांसद व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का जन्म दिवस विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका के नेतृत्व में जयपुर रोड स्थित गोशाला में गोमाता को गुड़ व हरा चारा खिलाया तथा गोशाला परिसर में पौधरोपण किया। वक्ताओं ने भूपेंद्र यादव के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए जन्मदिवस की बधाइयां दी। इस मौके पर भाजपा नेता राजेंद्र विनायका, शहर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी, मण्डल महामन्त्री रामबाबू सांगरिया व कमल सांखला, कन्हैया लाल विजय, उपाध्यक्ष महावीर साहू, मंत्री सुरेश सेन, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता राठी, महामंत्री सीमा जेतवाल, किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज चौधरी, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष व पार्षद कैलाश चौधरी, शैक्षिक प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक रोहित जांगिड़, एससी मोर्चा जिला महामंत्री धनराज नायक, एससी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष महेश नायक, पूर्व पार्षद धनराज कच्छावा, ओबीसी मोर्चा मंडल महामंत्री अमन सोनी व बंटी माली, मंत्री केदार साहू, पंचायत राज प्रकोष्ठ मंडल संयोजक विनोद गोठरवाल, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माली, पूर्व मंडल अध्यक्ष बलराज मेहरचंदानी, भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर व्यास, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कन्हैयालाल जेतवाल, सुरेश चौधरी, गोरधन चौधरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सेवा कार्यों के साथ मनाया केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव का जन्म दिन
