Homeचिकित्सामल्टी स्पेशलिस्ट चिकित्सा शिविर में 331 मरीजों ने लिया लाभ, प्रांतपाल व...

मल्टी स्पेशलिस्ट चिकित्सा शिविर में 331 मरीजों ने लिया लाभ, प्रांतपाल व रीजन चेयरमैन की आधिकारिक यात्रा संपन्न

केकड़ी, 21 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): कोटा रोड स्थित होटल लक्ष्मी पैलेस में लायंस क्लब द्वारा शुक्रवार को मल्टी स्पेशलिस्ट चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 331 मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इसी अवसर पर प्रांतपाल एवं रीजन चेयरमैन की आधिकारिक यात्रा भी संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रांतपाल एमजेएफ निशांत जैन, विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रांतपाल दिलीप तोषनीवाल, रीजनल चेयरमैन संजय महावर, प्रोजेक्ट चेयरमैन राजेंद्र लखारा एवं हितेश मेवाड़ा रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा गणेश जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुई। शुरूआत में क्लब पदाधिकारियों व सदस्यों ने अतिथियों व चिकित्सकों का साफा, माला एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

सेवा कार्य ही संगठन की वास्तविक पहचान: समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रांतपाल एमजेएफ निशांत जैन ने सेवा, समर्पण और मानवता के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। उन्होंने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन की सराहना करते हुए चिकित्सकों, सदस्यों व सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही, संस्था द्वारा 41 नए सदस्य बनाए जाने पर बधाई दी। वहीं पूर्व प्रांतपाल दिलीप तोषनीवाल ने कहा कि निस्वार्थ सेवा ही संगठन की वास्तविक पहचान है। स्वागत उद्बोधन डॉ. राजेंद्र लखारा ने दिया। क्लब प्रशासक दिनेश चंद्र गर्ग ने सभी का आभार प्रकट किया।

केकड़ी: शिविर में सेवाएं देते चिकित्सक।

331 को दिया परामर्श: अध्यक्ष दिनेश स्वरूप मेवाड़ा ने बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे मरीजों को विशेषज्ञों द्वारा परामर्श व उपचार उपलब्ध कराया गया। सचिव विकास माहेश्वरी ने बताया कि अपेक्स हॉस्पिटल की चिकित्सकीय टीम ने शिविर में अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इसमें डॉ. निशांत सिंह, डॉ. शिव कुमार सैनी, डॉ. भानु कौशिक, डॉ. मोहम्मद रेहान व डॉ. संदीप गर्ग ने 227, डॉ. विष्णु शर्मा ने 65 तथा डॉ. सुमन टाक एवं वेलनेस कोच रोमिता पारीक ने 42 मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। शिविर के दौरान अपेक्स हॉस्पिटल के एक चिकित्सक ने सेवा गतिविधियों से प्रभावित होकर संगठन की सदस्यता भी ग्रहण की। समारोह के पश्चात अतिथियों ने संस्था द्वारा संचालित मुक्तिधाम स्थित प्याऊ का अवलोकन किया और जनसेवा के इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

ये रहे मौजूद: इस अवसर पर डॉ. सीमा चौधरी, अनिल बंसल, अनिलदत्त शर्मा, विनय कटारिया, राकेश जैन, निलेश मेवाड़ा, निरंजन चौधरी, नाथूलाल न्याति, विनय पांड्या, जितेंद्र मेवाड़ा, विकास मेवाड़ा, अरविंद नाहटा, रोहित राठी, विकास माहेश्वरी, पवन कुमार भाटी, राजेंद्र सोनी, अरुण जांगिड़, डॉ. बृजेश गुप्ता, मुरारी गर्ग, रोमिता पारीक, मनीष नुहाल, आनंद स्वरूप कलवार, डॉ. विष्णु शर्मा, डॉ. मनोज आहूजा, जगदीश फतेहपुरिया, नरेंद्र मेवाड़ा, तेजराज, सीमा व्यास, चेतन भगतानी, हिमांशु चौधरी, रवि टांक, विनय नाहटा, रमेश जांगिड़, शिव कुमार सैनी, अमित गर्ग व मनीष नुहाल सहित अनेक सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES