Homeसामाजिकलायंस क्लब का निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप 21 अगस्त को, विशेषज्ञ डॉक्टर...

लायंस क्लब का निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप 21 अगस्त को, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्श

केकड़ी, 18 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): लायंस क्लब एवं एपेक्स हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में 21 अगस्त को निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया जाएगा। शिविर बस स्टैंड के पास, कोटा रोड स्थित होटल लक्ष्मी पैलेस में प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। क्लब अध्यक्ष दिनेश स्वरूप मेवाड़ा ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को एक ही छत के नीचे सुपर-स्पेशलिटी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ. राजेंद्र लखारा व हितेश मेवाड़ा के अनुसार शिविर में अनुभवी चिकित्सकों की टीम सेवाएं देगी। जिनमें जनरल फिजिशियन डॉ. निशांत सिंह, किडनी व मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. भानु कौशिक, न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. शिव कुमार सैनी, पेट व आंत रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद रेहान, ऑर्थोपेडिक्स व जॉइंट रिप्लेसमेंट विशेषज्ञ डॉ. संदीप गर्ग, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. विष्णु शर्मा व वेलनेस कोच रोमीता पारीक (न्यू लाइफ वेलनेस सेंटर) शामिल है।

प्रचार अभियान शुरू: क्लब प्रशासक दिनेश गर्ग के अनुसार कैंप में डायबिटीज, थायरॉइड, अर्थराइटिस, माइग्रेन, पेट व लिवर रोग, किडनी स्टोन, घुटने व कमर दर्द, हड्डी रोग, महिला स्वास्थ्य तथा बाल स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं की निःशुल्क जांच व परामर्श दिया जाएगा। सचिव विकास माहेश्वरी व कोषाध्यक्ष आशाराम जांगिड़ ने शहर व ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। मंगलवार को आसपास के गांवों में प्रचार के लिए प्रचार वाहन रवाना किया गया। इस मौके पर क्लब के पदाधिकारी व कई सदस्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES