Homeक्राइम न्यूजअवैध गार्नेट खनन पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: 5 ट्रैक्टर, 4 ट्रॉली,...

अवैध गार्नेट खनन पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: 5 ट्रैक्टर, 4 ट्रॉली, 6 मैग्नेट व 2 जेसीबी मशीनें जब्त

केकड़ी, 14 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भिनाय थाना पुलिस व खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध खनिज गार्नेट (अभ्रकमय मिट्टी) का खनन करने के मामले में 5 ट्रैक्टर, 4 ट्रॉली, 6 मैग्नेट मशीनें व 2 जेसीबी मशीनों को जब्त किया है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गश्त के दौरान पुलिस को बिलीया गांव के पास बड़े पैमाने पर अवैध गार्नेट का खनन किए जाने की सूचना मिली। इस पर भिनाय थानाधिकारी ओमप्रकाश मीणा ने खनिज विभाग सावर के सर्वेक्षक महेंद्र कुमार व उनकी टीम के साथ मिलकर संयुक्त रूप से मौके पर छापा मारा।

भिनाय थाने में दर्ज हुआ मुकदमा: मौके पर एमएमआरडी एक्ट 1957 की धारा 4/21 का उल्लंघन पाए जाने पर टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए 5 ट्रैक्टर, 4 ट्रॉली, 6 क्षतिग्रस्त मैग्नेट मशीनें व 2 जेसीबी मशीनों को जब्त कर सरकार के अधीन किया। इसके बाद इन सभी वाहनों व मशीनों को ग्राम पंचायत की सुपुर्दगी में देकर थाना परिसर में रखवाया गया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण संख्या 183/2026 व 184/2026 धारा 4/21 एमएमआरडी एक्ट व 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्यवाही के बाद संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र के अन्य अवैध खनन स्थलों पर भी सघन चेकिंग की जा रही है।

सराहनीय भूमिका: पुलिस महानिरीक्षक राजेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला व उषा यादव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मील व पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा के निकटतम सुपरविजन में की गई इस कार्रवाई में थानाधिकारी भिनाय थानाधिकारी ओमप्रकाश मीणा, एएसआई शिवराज व गणपत, हेड कांस्टेबल सुभाष मुण्डेल, सुरेंद्र कुमार व बनवारी लाल एवं कांस्टेबल पूरण कुमार व अनिल कुमार मीणा ने अहम भूमिका निभाई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में अवैध खनन व परिवहन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा व भविष्य में भी इस प्रकार की सख्त कार्यवाहियां लगातार जारी रहेंगी।

RELATED ARTICLES