Monday, September 15, 2025
Homeसमाजनिरकांरी मिशन का 77वां अन्तरराष्ट्रीय संत समागम 16 नवम्बर से, तैयारियां शुरू

निरकांरी मिशन का 77वां अन्तरराष्ट्रीय संत समागम 16 नवम्बर से, तैयारियां शुरू

केकड़ी, 6 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): निरंकारी सदगुरु माता सुदीक्षा ने कहा कि सेवा से भक्ति में निखार आता है। इससे सेवा करने वालों में आंतरिक संतुष्टि के भाव आते है। वे 16 नवम्बर से 18 नवम्बर तक होने वाले वार्षिक समागम की तैयारियों की शुरूआत करते हुए बोल रही थी। गन्नौर-समालखां के मध्य जीटी रोड स्थित संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि निरंकारी मिशन में सेवा को मजबूरी नहीं अपितु सौभाग्य का अवसर माना जाता है।

केकड़ी: निरंकारी संत समागम की तैयारियों के शुभारम्भ अवसर पर मौजूद सेवादार।

सेवादारों ने शुरु की सेवाएं केकड़ी ब्रांच प्रमुख अशोक रंगवानी ने बताया कि सेवा में मिशन के हजारों सेवादार सेवाएं दे रहे है। इसी कड़ी में केकड़ी के सेवादार भी सेवा देने के लिए समागम स्थल पर जा रहे है। मीडिया सहायक रामचन्द टहलानी ने बताया कि इस समागम में केकड़ी क्षेत्र के सैंकड़ों श्रद्धालुओं सहित देश विदेश के लाखों श्रद्धालु भाग लेंगे। इस दौरान भाईचारा, प्यार, नम्रता, सहनशीलता, अमन-चैन जैसे विषयों पर व्याख्यान होंगे।

RELATED ARTICLES