Thursday, May 1, 2025
Homeसमाजपूजा अर्चना कर मनाया आचार्य विद्यासागर महाराज का अवतरण दिवस

पूजा अर्चना कर मनाया आचार्य विद्यासागर महाराज का अवतरण दिवस

केकड़ी, 9 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): दिगंबर जैन आचार्य विद्यासागर महाराज का अवतरण दिवस दिगंबर जैन महिला महासमिति की ओर से श्रद्धा और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। अध्यक्ष डिंपल बज एवं महामंत्री मधु सिंघल ने बताया कि आचार्यश्री की जन्म जयंती का कार्यक्रम संपूर्ण भारत वर्ष में श्रद्धाभाव के साथ मनाया जा रहा है। साथ ही भगवान से प्रार्थना की जा रही हैं कि युगों युगों तक ऐसे संतों का आशीर्वाद बना रहे। महासमिति की ओर से यहां चंद्रप्रभु चौत्यालय मंदिर में महाराज की पूजा अर्चना की गई एवं दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की गई। इस मौके पर आशा जैन, अलका ठोलिया, नीता टोंग्या, पिंकी बज, विनोदिनी जैन, सोनू बैद, प्रियंका टोंग्या, स्नेहा पाटोदी, मीनाक्षी टोंग्या, शकुंतला रांवका, मंजू गंगवाल, सुमन पाटोदी, मधु मित्तल समेत अनेक महिला सदस्य मौजूद रही।

RELATED ARTICLES