Saturday, March 15, 2025
Homeशिक्षाविद्या आरम्भ संस्कार यज्ञ में दी आहूतियां, मां शारदा की निकाली शोभायात्रा

विद्या आरम्भ संस्कार यज्ञ में दी आहूतियां, मां शारदा की निकाली शोभायात्रा

केकड़ी, 30 जनवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): यहां अजमेर रोड स्थित पटेल आदर्श विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को विद्या आरम्भ संस्कार यज्ञ का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक रामेश्वर चौहान ने बताया कि कार्यक्रम में ढाई वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बालक-बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों को शामिल किया गया। शुरूआत में पटेल विद्यालय के समीप स्थित मंदिर में ग्रन्थों की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद घोष वादन के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महिलाए सिर पर कलश धारण कर शामिल हुई। वहीं पुरूषों ने सिर पर ग्रन्थ धारण कर रखे थे।

बालक—बालिकाओं ने किया पाटी पूजन शोभायात्रा के विद्यालय परिसर पहुंचने पर यहां विद्या आरम्भ संस्कार यज्ञ का आयोजन किया गया। आचार्य महावीर प्रसाद शर्मा के निर्देशन में शास्त्रानुसार यज्ञ का आयोजन किया गया। अभिभावकों ने मंत्रोच्चार के साथ हवन यज्ञ में आहूतियां दी। यज्ञ के बाद 9 नवप्रवेशित बालक-बालिकाओं ने पाटी पूजन किया तथा ऊँ का उच्चारण किया। कार्यक्रम शिशु वाटिका प्रभारी ललिता चौधरी व भागचंद रेगर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के अरविंद गर्ग व कृष्ण गोपाल पांडे, बालिका विभाग की प्रधानाध्यापिका माया ओझा, प्राथमिक विभाग की प्रधानाध्यापिका विनीता जोशी समेत कई जने उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES