केकड़ी, 17 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): डॉ. उर्मिलेश जनचेतना समिति बदायूं के तत्वावधान में मंगलवार रात्रि को बदायूं उत्तरप्रदेश में डॉ. उर्मिलेश स्मृति दिवस पर अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन के दौरान केकड़ी के सुप्रसिद्ध कवि अशोक चारण को डॉ. उर्मिलेश की स्मृति में ओजस्वी स्वर सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया। इस मौके पर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, सुप्रसिद्ध कवि सुरेन्द्र शर्मा, सुप्रसिद्ध गीतकार डॉ. विष्णु सक्सेना समेत कई कविगण मौजूद रहे। गौरतलब है कि केकड़ी निवासी कवि अशोक चारण वीर रस के सुप्रसिद्ध कवि है।
