Thursday, March 13, 2025
Homeसमाजजितेन्द्र जोशी बने युवा अध्यक्ष, रेणु शर्मा को सौंपी महिलाओं की कमान

जितेन्द्र जोशी बने युवा अध्यक्ष, रेणु शर्मा को सौंपी महिलाओं की कमान

केकड़ी, 03 सितम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): सनाढ्य ब्राह्मण समाज की बैठक का आयोजन रविवार को संरक्षक अशोक डूंगरिया के आतिथ्य में किया गया। बैठक में समाज अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश दुबे एवं सचिव सन्तोष कुमार जोशी ने समाज विकास के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की तथा समाज का युवा संगठन और महिला कार्यकारणी गठित करने का प्रस्ताव रखा। जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। आपसी विचार विमर्श के बाद जितेन्द्र जोशी को अध्यक्ष, गौरव शर्मा व अनिरूद्ध दुबे को उपाध्यक्ष, अभिषेक तिवाड़ी को सचिव, राघव शर्मा व पुष्पेन्द्र शर्मा को मीडिया प्रभारी एवं एडवोकेट मोहिन्दर जोशी व श्याम सुन्दर शर्मा को विधि सलाहकार बनाया गया।

महिला कार्यकारिणी का भी किया गठन इसी प्रकार महिला कार्यकारणी में रेणु शर्मा को अध्यक्ष, कल्पना शर्मा व दीपिका उपाध्याय को उपाध्यक्ष, मंजू शर्मा को सचिव, एवं खुशबू व प्रिया शर्मा को मीडिया प्रभारी बनाया गया। समाज के लोगों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का तिलक व माल्यार्पण से स्वागत किया। इस मौके पर डॉ अविनाश दुबे, महेश शर्मा, महेंद्र शर्मा, अशोक शर्मा, राजेन्द्र उपाध्याय, विकास शर्मा, ब्रजेश शर्मा, अनंत राघव शर्मा, शानू शर्मा, आशा जोशी, ललिता शर्मा, एकता शर्मा, मधु दुबे, गीता शर्मा सहित समाज के अनेक जने मौजूद रहे। संचालन चन्द्रप्रकाश त्रिपाठी ने किया।

RELATED ARTICLES