Saturday, March 15, 2025
Homeराजनीतिदेवेन्द्र फडणवीस के स्वागत में बिछाए पलक पांवड़े, भाजपा कार्यकर्ताओं में नजर...

देवेन्द्र फडणवीस के स्वागत में बिछाए पलक पांवड़े, भाजपा कार्यकर्ताओं में नजर आया जोश

केकड़ी, 14 सितम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी में रात्रि विश्राम के बाद परिवर्तन संकल्प यात्रा गुरुवार को सुबह सरवाड़ के लिए रवाना हो गई। यात्रा का नेतृत्व महाराष्ट्र सरकार के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने किया। वे सुबह हेलीकॉप्टर से अजमेर रोड स्थित राजकीय महाविद्यालय में बनाए गए अस्थाई हेलीपैड पर उतरे। इस दौरान पूर्व संसदीय सचिव शत्रुघ्न गौतम, भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका, पूर्व पालिका अध्यक्ष अनिल मित्तल, भाजपा नेता मिथिलेश गौतम, टांकावास सरपंच विजय प्रताप सिंह शक्तावत, अजमेर देहात खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक वीरभद्र सिंह, सदारा सरपंच गोविन्द जैन, पूर्व प्रधान भूपेन्द्र सिंह शक्तावत सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने फडणवीस व जोशी का भव्य स्वागत किया।
केकड़ी: महाराष्ट्र सरकार के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी समेत अन्य नेताओं का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता।
सरवाड़ के लिए हुए रवाना इसके बाद फडणवीस व जोशी यहां से परिवर्तन संकल्प यात्रा के रथ पर सवार होकर सरवाड़ के लिए प्रस्थान कर गए। इस मौके पर राष्ट्रीय मंत्री विजया रहाटकर, अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी, प्रधान होनहार सिंह राठौड़, देहात जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, जिला महामंत्री रायचन्द बागड़ी, जिला मंत्री रामकिशन गुर्जर, मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी, महामंत्री रामबाबू सागरिया, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमावत, जिला महामंत्री देवव्रत सिंह राठौड़, शहर अध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

राज्य सरकार पर साधा निशाना परिवर्तन संकल्प यात्रा की सरवाड़ के लिए रवानगी होने से पहले यहां महेश वाटिका में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने केन्द्र सरकार की उपलब्धियों का गुणगान किया तथा राज्य सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। विधानसभा चुनाव से पहले किए गए वादों में से एक भी वादा राज्य की कांग्रेस सरकार ने पूरा नहीं किया। आमजन में सरकार को लेकर घोर निराशा है। जनता ने इस बार फिर से राज्य सरकार को बदलने का मानस बना लिया है।
केकड़ी: प्रेस वार्ता को संबोधित करते राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत एवं साथ में अन्य भाजपा नेता।
केन्द्र सरकार की उपलब्धियों का किया गुणगान गहलोत ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं के बूते आमजन में विशिष्ट छाप छोड़ी है। नौ साल से ज्यादा समय का कार्यकाल पूरा हो चुका है। लेकिन केन्द्र सरकार का एक भी घोटाला सामने नहीं आया है, यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दृढ इच्छाशक्ति से ही भारत के वैज्ञानिकों को इस बार चन्द्र्यान मिशन में सफलता प्राप्त हुई है। जी—20 सम्मेलन के बाद से ही विश्व के सभी देशों में भारत का डंका गूंज रहा है। इस मौके पर यात्रा के सह संयोजक एवं विधायक जोगेश्वर गर्ग, भाजपा प्रदेश महामंत्री जगबीर सिंह जाबा, प्रदेश मंत्री सांवलराम देवासी, देहात जिला अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा समेत भाजपा के कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES