Wednesday, April 30, 2025
Homeसमाजमहाराजा अजमीढ़ की जयंती पर निकाली शोभायात्रा, आकर्षक झांकी ने मोहा मन,...

महाराजा अजमीढ़ की जयंती पर निकाली शोभायात्रा, आकर्षक झांकी ने मोहा मन, युवाओं ने किया अखाड़ा प्रदर्शन

केकड़ी, 28 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के तत्वावधान में शनिवार को महाराजा अजमीढ़ जयंती का आयोजन किया गया। सुबह जुवाड़िया मोहल्ला स्थित स्वर्णकार समाज संस्था भवन में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो खिड़की गेट, अस्पताल रोड, अजमेरी गेट, घण्टाघर, सदर बाजार होते हुए संस्था भवन पहुंच कर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में महिला, पुरूष व बच्चे महाराजा अजमीढ़ के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।
केकड़ी: अजमीढ़ जयंती पर स्वर्णकार समाज की ओर से निकाली गई शोभायात्रा में अखाड़ा प्रदर्शन करते युवा।

पुष्पवर्षा से किया स्वागत भजन मण्डली ने कीर्तन कर वातावरण को धर्ममय बना दिया। नवयुवकों ने अखाड़ा प्रदर्शन किया। शोभायात्रा में महाराजा अजमीढ़ की मनोहारी झांकी सजाई गई। शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। दोपहर बाद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे शिक्षा व खेलकूद में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं समाज के वरिष्ठजन का अभिनन्दन किया गया।

RELATED ARTICLES