केकड़ी, 29 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): पारीक समाज के तत्वावधान में महर्षि पराशर की जयंती विविध आयोजनों के साथ मनाई गई। अध्यक्ष महेन्द्र पारीक ने बताया कि दो दिवसीय आयोजत के तहत दूसरे दिन रविवार को राजपुरा रोड स्थित संस्था भवन में अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे पारीक समाज के सभी पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र गरेडिया, कैलाश चन्द्र पारीक, रमेश पारीक, गोपाल पारीक समेत ब्राह्मण समाज के अन्य समाजों व संगठनों के अध्यक्षों का साफा व दुपट्टा पहनाकर अभिनन्दन किया गया। संचालन महावीर प्रसाद पारीक ने किया।
केकड़ी: महर्षि पराशर जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल पुरुष।
पुष्पवर्षा से किया स्वागत अभिनन्दन समारोह के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस संस्था भवन पहुंच कर सम्पन्न हुई। जिसमे पारीक समाज के बालक बालिका केसरिया पताका लेकर सुसज्जित घोड़े पर सवार हुए। दो घोड़ों की बग्घी में महर्षि पाराशर की आकर्षक झांकी सजाई गई। शोभायात्रा का शहरवासियों ने पुष्पवर्षा से स्वागत किया। विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न गौतम ने खिड़की गेट पर एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घण्टाघर चौराहे पर पुष्पवर्षा की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के महिला पुरुष मौजूद रहे।
गूंजे महर्षि पराशर के जयकारे, शोभायात्रा में महिला पुरुषों ने थामी केसरिया पताका
